NEET प्रदर्शन पर अनुपम की दो टूक, 'आवाज का इस्तेमाल न होने दें'
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में छात्र सड़क
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में छात्र सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. इन सब के बीच दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों का दिल से समर्थन किया है. अनुपम खेर ने इस वीडियो के जरिए प्रदर्शनकारी युवाओं की भावनाओं और उनके संघर्ष को समझते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और संयम बरतने की सलाह दी है.
