INS मालवन नौसेना में शामिल, दुश्मन पनडुब्बियों की खैर नहीं
22 जुलाई 2026 को कर्नाटक के करवार में भारतीय नौसेना के दूसरे स्वदेशी माहे क्लास एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्रॉफ्ट (ASW-SWC) युद्धपोत INS Malvan को
22 जुलाई 2026 को कर्नाटक के करवार में भारतीय नौसेना के दूसरे स्वदेशी माहे क्लास एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्रॉफ्ट (ASW-SWC) युद्धपोत INS Malvan को आधिकारिक रूप से सेवा में शामिल कर लिया गया. यह जहाज कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया गया है. INS Malvan का नाम भारतीय नौसेना के पुराने इनशोर माइंसवीपर से लिया गया है, जिसने 19 साल की सेवा के बाद 2003 में सेवानिवृत्ति ली थी.
