'धर्मेंद्र प्रधान फेल शिक्षा मंत्री, छात्रों से माफी मांगें PM', बोले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छात्र कोई अपराध नहीं कर रहे हैं, वे सिर्फ अपने हक की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि देश में निष्पक्ष और बेहतर शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हुए, लेकिन किसी भी मामले में दोषसिद्धि नहीं हुई.
