तेज रफ्तार कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, एक की मौत
ठाणे जिले के भिवंडी में स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली. ओवरटेक की कोशिश
ठाणे जिले के भिवंडी में स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली. ओवरटेक की कोशिश में कार सामने से आ रही तीन बाइकों से टकरा गई. हादसे में एक बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
