PM आवास के बाहर प्रदर्शन... इस प्रोटेस्ट से राहुल गांधी ने क्या हासिल किया?
यह किसी से छिपा नहीं है कि राजनीति में कई बार तस्वीरें और प्रतीक सबसे ज्यादा असर डालते हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
यह किसी से छिपा नहीं है कि राजनीति में कई बार तस्वीरें और प्रतीक सबसे ज्यादा असर डालते हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर जो कुछ हुआ, उसने भी ऐसा ही माहौल बना दिया.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस जबरन हटाती दिखी. इस दौरान उनकी नाक से खून निकलता नजर आया, कपड़ों पर धूल लगी थी और धक्का-मुक्की में उनका एक जूता भी निकल गया. हिरासत में ले जाते हुए उनकी तस्वीरें पूरे दिन चर्चा में रहीं.
इन तस्वीरों ने कांग्रेस को वही राजनीतिक संदेश देने का मौका दिया, जिसकी उसे तलाश थी. इससे पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति
में कांग्रेस फिर से केंद्र में आती दिखी, जबकि पिछले कुछ समय से इस मुद्दे पर CJP के आंदोलन की ज्यादा चर्चा हो रही थी.
