EPFO ने बंद कर दी पेंशन? घबराएं नहीं... फटाफट करें ये काम
EPFO देता रहता है अलर्ट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से समय-समय पर पेंशनर्स को सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट भी भेजा
EPFO देता रहता है अलर्ट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से समय-समय पर पेंशनर्स को सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट भी भेजा जाता है, जिसमें उनसे समय पर जीवन प्रमाण जमा करने की अपील की जाती है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर EPFO के एक पोस्ट पर नजर डालें, तो इसमें लिखा है, 'क्या आपको अपना जीवन प्रमाण जमा करना है?
अब यह पहले से कहीं ज्यादा आसान है! सिर्फ एक फोन कॉल करके घर बैठे जीवन प्रमाण जमा करने का समय निर्धारित करें और घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया को पूरा करें.' Need to submit your Jeevan Pramaan? It's now easier than ever! Simply schedule a doorstep Jeevan Pramaan with a phone call and complete process from comfort of your home.
संगठन द्वारा साझा किए गए एक वीडियो को देखें, तो इसमें ईपीएफओ के क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त आलोक यादव द्वारा बताया जा रहा है है कि हर ईपीएफओ पेंशनर को बिना किसी रुकावट के पेंशन प्राप्त करते रहने के लिए हर साल एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. यह प्रमाणपत्र पेंशनभोगी के जीवित होने का प्रमाण होता है और इसे जमा करने की तारीख से ये एक साल तक वैध माना जाता है.
(Photo: ITG)
