रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बोले- छात्रों को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, संसद में करें चर्चा
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh says, "...It is highly unfortunate that a few people are attempting to use the students and youth of
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh says, "...It is highly unfortunate that a few people are attempting to use the students and youth of our country as their political tool. Under the leadership of PM Modi, our Govt is committed to fulfilling the aspirations of the… pic.twitter.com/rP5eK6FBak July 22, 2026 रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने तथा उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सरकार युवाओं के प्रति संवेदनशील है और यह सुनिश्चित करेगी कि किसी के साथ, खासकर छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता जनता के बीच बनावटी गुस्सा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।संसद के मानसून सत्र का हवाला देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष संसद के बजाय सड़कों पर समाधान ढूंढने का अनुचित प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष वास्तव में गंभीर है, तो उसे सत्र में हंगामा करने के बजाय सदन के भीतर मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।संसद में मचे हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि लोकसभा की कार्यवाही 23 जुलाई सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले दिन में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
