नेपाल के PM का यू-टर्न, भारत और चीन के राजदूतों से करेंगे मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह विदेशी राजदूतों से व्यक्तिगत मुलाकात न करने अपने स्व-निर्मित नियम को तोड़ते अपना रुख बदल दिया है. बताया जा रहा
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह विदेशी राजदूतों से व्यक्तिगत मुलाकात न करने अपने स्व-निर्मित नियम को तोड़ते अपना रुख बदल दिया है. बताया जा रहा है कि वह इस हफ्ते भारत और चीन के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे. इससे वह ये भी दिखाने की कोशिश करेंगे कि दोनों देश उनके लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं.
द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री बालेन शाह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से एक ही दिन मुलाकात करेंगे. हालांकि, उनकी राजदूतों से मुलाकात की सटीक तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा समन्वित की जा रही इन बैठकों के शाह के प्रशासन के 100 दिन पूरे होने के तुरंत बाद होने की उम्मीद है.
इससे पहले नेपाल की राजनीति में अक्सर प्रधानमंत्रियों को या तो प्रो-बीजिंग या प्रो-दिल्ली के रूप में देखा जाता रहा है. ऐसे में बालेन शाह
एक ही दिन दोनों देशों के राजदूतों से मिलकर एक नाजुक भू-राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.
