1.5 से 3 करोड़ के घरों की बंपर सेल, नहीं बिक रहे हैं सस्ते फ्लैट्स
भारतीय प्रॉपर्टी मार्केट में इन दिनों एक नया ट्रेंड जोर पकड़ रहा है, अफोर्डेबल हाउसिंग से दूरी और लग्जरी हाउसिंग की ओर झुकाव. 2026 की
भारतीय प्रॉपर्टी मार्केट में इन दिनों एक नया ट्रेंड जोर पकड़ रहा है, अफोर्डेबल हाउसिंग से दूरी और लग्जरी हाउसिंग की ओर झुकाव. 2026 की पहली छमाही के आंकड़े बताते हैं कि खरीदार अब सिर्फ छत नहीं, बल्कि बेहतर स्पेस और प्रीमियम लाइफस्टाइल तलाश रहे हैं. यही वजह है कि 50 लाख से कम कीमत वाले घरों की बिक्री में 32% की बड़ी गिरावट आई है, जबकि प्रीमियम सेगमेंट ने पूरे मार्केट की ग्रोथ को अकेले संभाल रखा है.
