लखनऊ: मशहूर 'शर्मा चाय' के मालिक का बेटा भेजा गया जेल, पार्टी में नशे में धुत होकर फायरिंग का आरोप; दारोगा सस्पेंड
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई सनसनीखेज हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई सनसनीखेज हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी और राजधानी की मशहूर 'शर्मा टी स्टॉल' के मालिक के बेटे गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. वहीं, इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कनकहा चौकी इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया गया है.
