अफगान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह ने छोड़ी ODI कप्तानी
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने इसे अपना निजी फैसला बताया. उन्होंने
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. 31 वर्षीय बल्लेबाज ने इसे अपना निजी फैसला बताया. उन्होंने साफ किया कि वह खिलाड़ी के तौर पर सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनके नेतृत्व में अफगानिस्तान ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कई बड़ी टीमों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया था. अब आयरलैंड सीरीज से पहले नए कप्तान का ऐलान होगा.
