2 दिन में सिकुड़ गया फ्रिज में रखा खीरा? इस ट्रिक से फिर होगा फ्रेश
गर्मियों में लोग खीरे को सलाद के रूप में खाना बहुत ही पसंद करते हैं. ऐसे में ज्यादातर घरों में एक साथ बहुत सारी क्वांटिटी
गर्मियों में लोग खीरे को सलाद के रूप में खाना बहुत ही पसंद करते हैं. ऐसे में ज्यादातर घरों में एक साथ बहुत सारी क्वांटिटी में खीरा लाया जाता है. खीरे घर लाने के बाद लोग उन्हें स्टोर करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं. सभी सोचते हैं कि फ्रिज में खीरे लंबे समय तक फ्रेश बने रहेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं है.
फ्रिज में रखे खीरे 2-3 दिन में ही सिकुड़ने लगते हैं. 4-5 दिन में तो ये इतना ज्यादा सूख जाते हैं कि इन्हें खाने तो दूर देखने तक का मन नहीं करता है. ऐसे में ज्यादातर लोग सिकुड़े खीरों को खराब समझकर फेंक देते हैं. लेकिन हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं है.
कई बार फ्रिज में रखने के दौरान खीरे में नमी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से वो सिकुड़ा और सूखा नजर आने लगता है. ऐसे में एक आसान ट्रिक की मदद से आप फ्रिज में रखे खीरों को दोबारा काफी हद तक फ्रेश बना सकते हैं. खास बात ये है कि सिकुड़े खीरों को फिर से फ्रेश बनाने के लिए आपको बाहर से कोई महंगी चीज खरीदने की जरूरत नहीं होती है.
चलिए बिना देर किए जानते हैं वो ट्रिक जो आपके सिकुड़े खीरे को दोबारा फ्रेश बना सकती है.
