Lucknow, India

गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर:पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो

Published 31 May 2026 · india

गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग

गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस. बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, खोड़ा पुलिस ने दोपहर में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं।

फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। तस्वीरें देखिए सूर्या के घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। सूर्या हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सूर्या (रेड शर्ट) को चारों तरफ से आरोपी घेरे हुए हैं और उस पर हमला कर रहे। सूर्या की मां बोलीं- असद की लाश की फोटो दिखाओ एनकाउंटर पर सूर्या की मां ने कहा- असद की लाश की फोटो दिखाओ, तभी मानूंगी कि उसका एनकाउंटर हुआ है। बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। दो समुदायों से जुड़े होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। यूपी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा सूर्या के परिवार से मिले। उन्होंने कहा- सीएम योगी ने परिवार को 5 लाख रुपए देने ऐलान किया है।

पैसे मां के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। परिवार के एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी भी दी जाएगी। एनकाउंटर के 12 घंटे बाद असद का पोस्टमॉर्टम पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि यह हरकत जिहादी मानसिकता से की गई। पुलिस ने इस तरह की मानसिकता को जड़ से कुचल दिया है। अगर इसे नहीं रोका गया तो देश को पाकिस्तान और लेबनान बनने में देर नहीं लगेगी। सूर्या के घर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंचे और नारेबाजी की। इसके चलते सूर्या के घर के बाहर RRF और पुलिस तैनात कर दी गई। बाजार बंद करा दिया गया। एनकाउंटर के करीब 12 घंटे बाद असद के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। उसके घर पर ताला लगा है। परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। चाचा आबिद ने लाश रिसीव की। अंतिम संस्कार बुलंदशहर में होगा। दावा है कि सूर्या चौहान को मुख्य आरोपी असद ने फोन करके बुलाया था।

फिर चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार किए थे। कल 10 घंटे चला था हंगामा, डिप्टी सीएम ने कहा था- हत्यारों को बख्शेंगे नहीं शनिवार को 10 घंटे हंगामा चला था। हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए थे। परिजन ने सूर्या का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने देर शाम परिवार को समझाकर अंतिम संस्कार करवाया था। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा था- हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कार्रवाई की मांग की थी। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम योगी ने शनिवार देर शाम गाजियाबाद समेत 8 जिलों के अफसरों के साथ बैठक की थी। असद के एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Read full story on TheBriefWire

Loading…