Lucknow, India

ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे:अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे

Published 31 May 2026 · india

ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे: अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे कोलकाता कुछ ही क्षण पहले ममता बनर्जी रविवार शाम को भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर गई और उनका हाल-चाल जाना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे: अभिषेक-कल्याण पर हमले के खिलाफ कल प्रदर्शन, पार्टी बोली– सभी MLA तैयारियों में जुटे कोलकाता कुछ ही क्षण पहले ममता बनर्जी रविवार शाम को भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर गई और उनका हाल-चाल जाना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे। यह बैठक दोपहर 3 बजे कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता के आवास पर होनी थी, लेकिन 60 विधायकों के नहीं आने पर बैठक टाल दी गई। TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में 1 जून को राज्यभर में प्रदर्शन होना है। सभी विधायक इसकी तैयारी में व्यस्त थे।

जो विधायक नहीं पहुंचे, उन्होंने पहले ही इसकी जानकार दे दी थी। दरअसल, शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट हुई थी। उन पर अंडे और चप्पल भी फेंके गए थे। वहीं, सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। अभिषेक-कल्याण पर हमले की 2 तस्वीरें… 2 जून को ममता का धरना कुनाल घोष ने बताया कि 2 जून को ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के एस्प्लेनेड स्थित रानी रश्मोनी रोड पर एक दिन का सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा। यह धरना चुनाव बाद हिंसा और राज्यभर में बुलडोजर के जरिए किए जा रहे कथित अमानवीय हॉकर्स निष्कासन अभियान के खिलाफ होगा। 20 मई की बैठक में भी 35 विधायक ही पहुंचे थे 20 मई को कोलकाता में विधानसभा परिसर में अंबेडकर प्रतिमा के पास TMC के कुछ विधायकों ने पोस्ट-पोल हिंसा और हॉकर्स हटाने के अभियानों के खिलाफ धरना दिया था।

विधानसभा चुनाव हार के बाद यह पार्टी का पहला बड़ा संगठित विरोध प्रदर्शन था, लेकिन इसमें भी केवल 35 विधायक ही पहुंचे थे। 27 मई: पार्टी सांसद काकोली का पार्टी पदों से इस्तीफा बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में लिखा था कि मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है। इस्तीफे से पहले काकोली ने पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में हुई बैठक में शामिल हुई थीं। भाजपा नेता सौमित्र खान ने भी दावा किया था कि TMC के करीब 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। अगर भाजपा चाहे तो अगले कुछ दिनों में TMC पूरी तरह खत्म हो सकती है।

…………….. यह खबर भी पढ़ें… बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें: भीड़ ने अंडे-पत्थर फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगे; हेलमेट पहनाकर बचाया गया पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण सोनारपुर में शनिवार को मारपीट हुई। घटना पर अभिषेक ने कहा- मेरी हत्या की कोशिश की गई। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा- शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए। देखिए हमले की 12 तस्वीरें….

Read full story on TheBriefWire

Loading…