फ्लैट नंबर 402 बना 'सीक्रेट स्टोर! मिली 2 करोड़ रुपये की कैंसर की दवाएं
Noida News: नोएडा की सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसाइटी के एक फ्लैट से करीब 2 करोड़ रुपये की कैंसर और अन्य महंगी बायोलॉजिकल दवाएं बरामद
Noida News: नोएडा की सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसाइटी के एक फ्लैट से करीब 2 करोड़ रुपये की कैंसर और अन्य महंगी बायोलॉजिकल दवाएं बरामद हुई हैं.
संयुक्त छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है. जांच में दिल्ली के बड़े दवा नेटवर्क और बिहार सरकार की सप्लाई से संभावित कनेक्शन की
भी जांच की जा रही है. एजेंसियों को इस रैकेट में और गिरफ्तारियों की उम्मीद है.
