अजित पवार की जयंती पर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार, कहा- ‘दादा, आज भी यकीन नहीं होता कि आप हमारे बीच नहीं हैं’
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उनके जयंती के मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उनके जयंती के मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है.
इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति को याद करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. अजित पवार का निधन इसी साल 28 जनवरी को एक विमान हादसे में हो गया था.
वह मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण उनका चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था.
इस हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी.
