दिल्ली में अखिलेश-राहुल की हिरासत के बाद यूपी भर में बवाल
दिल्ली में पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पूरे उत्तर
दिल्ली में पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बवाल मच गया.
खबर फैलते ही राज्य के अलग-अलग जिलों में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध
प्रदर्शन शुरू किया और नेताओं की रिहाई की मांग की. कई जिलों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई और पुलिस ने कई नेताओं
व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
