सलमान रुश्दी पर अटैक मामले में एक्शन, हमलावर पर चलेगा टेरर केस
अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हादी मतार पर एक बार फिर मुकदमा चलेगा
अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हादी मतार पर एक बार फिर मुकदमा चलेगा. इस बार उस पर फेडरल आतंकवाद मामले में सुनवाई होगी, जिसमें 2022 के चाकू हमले के पीछे उसके मकसद की जांच की जाएगी.
मामले में शुरुआती दलीलें बुधवार (22 जुलाई) को न्यूयॉर्क के बफेलो फेडरल कोर्ट में पेश की जाएंगी। 79 वर्षीय सलमान रुश्दी इस मुकदमे के पहले
गवाहों में शामिल हो सकते हैं. वहीं, 28 वर्षीय हादी मतार पहले ही न्यूयॉर्क की एक अदालत से हत्या की कोशिश और हमले के मामले
में 25 साल की सजा पा चुका है.
