छात्रों के समर्थन में हरियाणा कांग्रेस का प्रोटेस्ट:3 जिलों में धरना देकर बैठे, BJP सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए; फतेहाबाद में स्टूडेंट्स यूनियन का पैदल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विराधे में हरियाणा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विराधे में हरियाणा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पंचकूला, करनाल और यमुनानगर में कांग्रेसी धरने पर बैठ गए है। कई स्टूडेंट यूनियन और सामाजिक संगठनों ने भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, कांग्रेसियों और छात्र संगठनों के इस ऐलान को देखते हुए सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
डीसी कार्यालयों पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हरियाणा में कांग्रेस-छात्र संगठनों के प्रदर्शन के PHOTOS… मंगलवार को कांग्रेसियों ने घेर लिया था हरियाणा लोकभवन मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने रात नौ बजे हरियाणा लोकभवन तक पैदल मार्च निकाला था। मगर, कांग्रेस ऑफिस से कूछ दूर जाने पर ही इन नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया था।
इसके बाद सभी को सेक्टर-17 थाने ले जाया गया। यहां नेताओं ने जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे बाद ही पुलिस ने इन नेताओं को छोड़ दिया था। इसमें इंदूराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, आफताब अहमद, देवेंद्र हंस, बलवान दौलतपुरिया, बलराम दांगी, अशोक अरोड़ा, गीता भुक्कल, मामन खान, बीबी बत्रा, चंद्रप्रकाश, रामकरण काला, विकास सहारण, नरेश सलवाल, मंजू चौधरी, पूजा चौधरी और शीशपाल केहरवाला आदि शामिल हुए थे सोनम वांगचुक गुरुग्राम
के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट:बाहर हरियाणा-दिल्ली पुलिस की थ्री लेयर सिक्योरिटी; केंद्रीय मंत्री नड्डा-जितेंद्र सिंह ने हालचाल जाना कॉकरोच जनता पार्टी के विजेता से मारपीट,VIDEO:युवक बोला- वहां स्टूडेंट मार खा रहे, तू यहां घूम रहा; दहिया बोले- मैं 48 घंटे वहां था हरियाणवी सिंगरों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में नए गाने रोके:न्योलीवाला बोले- मेरी उम्र के युवा लाठियां खा रहे, मैं खुशियां नहीं मना सकता प्रोटेस्ट के अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...