कहीं पुलिसकर्मी का पैर टूटा, किसी को आई चोट... कई जवान घायल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बेकाबू हो गए, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई. पुलिस
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बेकाबू हो गए, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई. पुलिस के मुताबिक, इस हिंसा में दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 200 से अधिक जवान और अधिकारी घायल हुए हैं. घायलों में कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक उग्र हो गया, इसके बाद पथराव और बैरिकेड तोड़ने जैसी घटनाएं हुईं.
