दिन-रात खुला रहेगा बाजार... 24 घंटे ट्रेडिंग, निवेशकों की बल्ले-बल्ले
दुनिया बदल रही है, हर दिन कुछ नया हो रहा है, स्टॉक मार्केट (Stock Market) में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब 24
दुनिया बदल रही है, हर दिन कुछ नया हो रहा है, स्टॉक मार्केट (Stock Market) में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब 24 घंटे तक शेयर बाजार खुले रहेंगे, यानी लोग दिन-रात ट्रेडिंग कर पाएंगे.
फिलहाल इसकी शुरुआत ब्रिटेन से होने जा रही है. दरअसल, लंदन स्टॉक एक्सचेंज (LSE) ने ग्लोबल फाइनेंस मार्केट्स में डिजिटल और AI के इस दौर
में ट्रेडिंग को नया आयाम देने के लिए 'लंदन स्टॉक एक्सचेंज 24' लॉन्च करने की घोषणा की है. यह नया ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म हफ्ते के 5
दिन लगभग 24 घंटे लगातार ट्रेडिंग की सुविधा देगा.
