'हमारा क्या... डील तो नहीं हो गई सरकार की', जब गुस्से में उठकर संसद में बोले अखिलेश
लोकसभा में NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के मुद्दे पर बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ. स्पीकर ने कांग्रेस और बीजेपी को
लोकसभा में NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के मुद्दे पर बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ. स्पीकर ने कांग्रेस और बीजेपी को बोलने का मौका दिया तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए और उन्होंने स्पीकर पर खुद को न बोलने देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आपने इनके और उनके बोलने का मौका दे दिया, पर हमारा क्या. ये मुद्दा कांग्रेस-सपा या बीजेपी का नहीं है, ये छात्रों का मुद्दा है.
