भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, 3 बड़े बदलाव
भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया
भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. सिकंदर रजा टीम की कमान संभालेंगे. वेस्ली मदेवेरे और न्यूमैन न्यामहुरी की वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है.
