चमकेगी न्यू गुरुग्राम की ये व्यस्त सड़क, 2016 से अटका 6-लेन कॉरिडोर प्रोजेक्ट पास
न्यू गुरुग्राम में 2016 से रुका हुआ एक सड़क प्रोजेक्ट आखिरकार आगे बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने
न्यू गुरुग्राम में 2016 से रुका हुआ एक सड़क प्रोजेक्ट आखिरकार आगे बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने न्यू गुरुग्राम में 2.4 किलोमीटर लंबे संकरे रास्ते को 6-लेन कॉरिडोर में बदलने के लिए ₹29 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अनुबंध औपचारिक रूप से दिए जाने के बाद, अगस्त के पहले हफ्ते में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.
