बारिश के मौसम बर्फबारी... अजीब मौसम से जूझ रहा है लद्दाख
जुलाई की गर्मी के बीच लद्दाख में एक बार फिर बर्फबारी हुई है. नुब्रा घाटी और पैंगोंग झील को जोड़ने वाले वारी ला (Wari La)
जुलाई की गर्मी के बीच लद्दाख में एक बार फिर बर्फबारी हुई है. नुब्रा घाटी और पैंगोंग झील को जोड़ने वाले वारी ला (Wari La) पास पर ताजा बर्फ गिरने से पूरा इलाका सफेद हो गया.
यह बर्फबारी ऐसे समय हुई है, जब देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और बारिश का मौसम है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लद्दाख
के ऊंचे इलाकों में गर्मियों में भी बर्फ गिरना कोई हैरानी की बात नहीं है. इसकी वजह यहां की ज्यादा ऊंचाई और तेजी से बदलने
वाला मौसम है.
