प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- वीडियो देखने का समय नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी एक अर्जेंट याचिका सुनने से इनकार कर दिया है. याचिका दायर करने
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी एक अर्जेंट याचिका सुनने से इनकार कर दिया है. याचिका दायर करने वाले वकील ने कोर्ट से कहा था कि वह दिल्ली पुलिस के हमले के वीडियो देखें और मामले में खुद संज्ञान लें. लेकिन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने साफ कह दिया कि कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं है. उन्होंने वकील से यह भी कहा कि वह कोर्ट का समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें.
