CJP Protest में देशभर से पहुंच रहे Zomato-Swiggy के फूड ऑर्डर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में इन दिनों एक अलग ही
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में इन दिनों एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है. यहां हर कुछ मिनट में जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी पार्टनर खाने के पैकेट लेकर पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि ये ऑर्डर किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि वहां मौजूद किसी भी भूखे प्रदर्शनकारी के लिए किए जा रहे हैं.
