13 साल के अमिताभ की जिद अभी बरकरार,फिर DM के दरबार पहुंचा वायरल बॉय
Lakhimpur Kheri Viral Boy: डीएम के सामने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखकर सुर्खियों में आए 13 वर्षीय अमिताभ गुप्ता की लड़ाई अभी खत्म नहीं
Lakhimpur Kheri Viral Boy: डीएम के सामने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखकर सुर्खियों में आए 13 वर्षीय अमिताभ गुप्ता की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. पांच दिन बाद वह अपनी मां के साथ फिर डीएम कार्यालय पहुंचा, लेकिन घर के हिस्से पर लगा ताला अब भी नहीं खुला. आईएएस बनने का सपना देखने वाला अमिताभ कहता है कि गरीबों को अपने अधिकार के लिए आवाज उठानी चाहिए.
