फिर ट्रंप की धमकी, हिल गया भारतीय बाजार, निफ्टी 24000 से नीचे
अमेरिका में कोई भी हलचल होती है या फिर अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ बड़ा ऐलान करते हैं, तो भारतीय शेयर बाजार पर इसका तत्काल असर देखने
अमेरिका में कोई भी हलचल होती है या फिर अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ बड़ा ऐलान करते हैं, तो भारतीय शेयर बाजार पर इसका तत्काल असर देखने को मिलता है.
कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को, जब Donald Trump ने एक बार फिर धमकी देते हुए टैरिफ बम फोड़ने का ऐलान किया. इस बार उनका निशाना फार्मा सेक्टर पर रहा और उन्होंने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने की बात कह डाली.
फिर क्या था भारतीय शेयर बाजार में खौफ साफ दिखने लगा और सेंसेक्स-निफ्टी देखते ही देखते क्रैश हो गए. NSE Nifty तो एक झटके में
24,000 के स्तर से नीचे फिसल गया.
