सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट:बाहर हरियाणा-दिल्ली पुलिस की थ्री लेयर सिक्योरिटी; केंद्रीय मंत्री नड्डा-जितेंद्र सिंह ने हालचाल जाना
लद्दाख के मुद्दों और छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया
लद्दाख के मुद्दों और छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दिल्ली पुलिस की टीमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से यहां लेकर पहुंचीं। अस्पताल में थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां हरियाणा और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।
मरीजों और उनके तीमारदारों को भी चेकिंग के बाद ही अस्पताल में प्रवेश दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने वांगचुक से बातचीत की पहल की है। मंगलवार रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ICU-8 में भर्ती वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। फिलहाल अस्पताल की ओर से वांगचुक का कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, सीनियर डॉक्टर सुशील कटारिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अब जानिए थ्री लेयर सिक्योरिटी में क्या… गुरुग्राम में कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट सोनम वांगचुक के गुरुग्राम शिफ्ट होने का असर स्थानीय राजनीति पर भी दिखने लगा है। वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन या उनसे मुलाकात की आशंका को देखते हुए पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की।
कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर समेत 10 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। पुलिस ने इन सभी नेताओं को लिखित नोटिस जारी कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मेदांता हॉस्पिटल की ओर मार्च या प्रदर्शन नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।