मणिपुर में शांति की नई सुबह, 46 उग्रवादियों ने छोड़ी हिंसा की राह
मणिपुर में लंबे समय से चल रही शांति प्रक्रिया को मंगलवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी-पीडब्ल्यूजी के 46 सदस्यों ने
मणिपुर में लंबे समय से चल रही शांति प्रक्रिया को मंगलवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी-पीडब्ल्यूजी के 46 सदस्यों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. यह कार्यक्रम इंफाल के मंत्रिपुखरी स्थित असम राइफल्स (दक्षिण) के मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसे मणिपुर होम डिपार्टमेंट ने तैयार किया था.
