बदहाली में आमिर के सौतेले भाई, मांग कर खा रहे खाना- ईवा का दावा
टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में आमिर खान और उनके सौतेले भाई हैदर अली खान के परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले दावे
टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में आमिर खान और उनके सौतेले भाई हैदर अली खान के परिवार को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. ईवा का कहना है कि आमिर खान पहले से जानते थे कि उनकी शादी में मुश्किलें आने वाली हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया कि आमिर खान अपने पिता ताहिर हुसैन के इस परिवार से दूरी बनाकर रखते थे.
