डीजल टैंकर से भरे टैंकर में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, Video
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नेशनल हाइवे-19 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई. देखते
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नेशनल हाइवे-19 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते टैंकर के पिछले हिस्से से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं.
हाइवे पर गुजर रहे लोग अपने वाहन छोड़कर दूर भागने लगे. राहत की बात यह रही कि आग डीजल से भरे टैंक तक नहीं पहुंची.
अगर ऐसा हो जाता, तो हादसा कहीं ज्यादा भयावह हो सकता था.
