हनुमानगढ़ी में नमाज विवाद पर बृज भूषण का यू-टर्न, बोले- किसी की भावना को पहुंची ठेस तो माफी मांगता हूं
हनुमानगढ़ी में नमाज को लेकर दिए गए अपने बयान पर उठे विवाद के बीच पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अब सफाई दी है
हनुमानगढ़ी में नमाज को लेकर दिए गए अपने बयान पर उठे विवाद के बीच पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अब सफाई दी है. उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो उन्हें क्षमा मांगने में कोई दिक्कत नहीं है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का विरोध करने या उसे काटने का उनका कोई इरादा नहीं था.
