Foreign Policy: फिलीपींस, किर्गिस्तान समेत आसियान-क्वाड में अहम बैठक, किन मंत्रियों के दौरों की योजना-चर्चा?
विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के अपने समकक्षों के साथ क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के अपने समकक्षों के साथ क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। यह यात्रा एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत आसियान के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगी।
वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में नामित किया गया है। फिलीपींन 2026 के लिए आसियान का अध्यक्ष है।विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 23 और 24 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने किर्गिस्तान के चोलपोन-अता शहर जाएंगे।
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह बैठक बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाले एससीओ नेतृत्व शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित की जा रही है।विदेश मंत्री इसमें सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।
इस दौरान वे एससीओ सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
