काले पड़ रहे हैं हाथ? ये नुस्खे अपनाएं, चेहरे की तरह चमकेगा रंग
सुंदर दिखने की चाहत हर किसी को होती है. ऐसे में चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों
सुंदर दिखने की चाहत हर किसी को होती है. ऐसे में चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक सब कुछ अपनाते हैं, लेकिन हाथों पर अक्सर ध्यान नहीं जाता. यही वजह है कि कुछ समय बाद हाथ चेहरे की तुलना में ज्यादा काले, रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। तेज धूप, धूल-मिट्टी, बार-बार साबुन से हाथ धोना, डिटर्जेंट और दूसरे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल हाथों की स्किन को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है.
