असम में बाढ़ का कहर, भारतीय सेना ने बचाई 571 जानें, लोगों को निकाला सुरक्षित
असम में आई भीषण बाढ़ के बीच भारतीय सेना ने तुरंत आपदा राहत व मानवीय सेवा का परिचय देते हुए अब तक 571 लोगों को
असम में आई भीषण बाढ़ के बीच भारतीय सेना ने तुरंत आपदा राहत व मानवीय सेवा का परिचय देते हुए अब तक 571 लोगों को सुरक्षित बचाया है. लगातार हो रही मॉनसूनी वर्षा के कारण ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से ऊपरी असम के कई गांव जलमग्न हो गए हैं. घरों, फसलों और कई अहम संपर्क मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है.
