सिक्किम टनल हादसा, 13 की मौत, मीथेन गैस के बीच 25 मजदूरों की तलाश जारी
सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान दूसरे दिन
सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान दूसरे दिन भी लगातार जारी है.
बचाव दल बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे बड़ी मुश्किल सुरंग के अंदर जमा
मीथेन गैस, ऑक्सीजन की कमी, कम दृश्यता और संकरी सुरंग बन गई है. इन्हीं कारणों से राहत कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है.
