धरना, वार्ता और हिरासत... PM आवास के बाहर सियासी घमासान की पूरी टाइमलाइन
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की सड़कों पर जबरदस्त सियासी हंगामा देखने को मिला. मौका
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की सड़कों पर जबरदस्त सियासी हंगामा देखने को मिला. मौका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन का था, लेकिन उन्होंने खुद ऐलान किया कि यह जश्न का नहीं बल्कि सरकार से जवाबदेही मांगने का दिन है. इसके बाद दोपहर के वक्त लोक कल्याण मार्ग पर जब गाड़ियों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही थी, तभी अचानक प्रधानमंत्री आवास के पास खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत देश के कई बड़े नेता एक साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए.
