'सुहागरात के तीसरे दिन की पिटाई, 10 साल बेटी से रही दूर', आमिर खान के सौतेले भाई से की शादी, तबाह हुई एक्ट्रेस की जिंदगी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. 'करिश्मा का करिश्मा'
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. 'करिश्मा का करिश्मा', 'कोरा कागज' और 'सपना बाबुल का... बिदाई' जैसे शोज में नजर आ चुकीं ईवा ने दावा किया कि आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ उनकी शादी प्यार से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में वह दर्द, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना में बदल गई.
