नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और मारपीट, जबरन पिलाई शराब
कर्नाटक के देवनहल्ली में 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने बच्ची को
कर्नाटक के देवनहल्ली में 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने बच्ची को मंदिर जाने के बहाने घर से बाहर बुलाया, जिसके बाद दो युवकों ने उसे अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने रास्ते में बच्ची को जबरन शराब पिलाई और बाद में एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
