18 साल, 11वीं पास और AI का खेल... 121 नकली ऐप से 64 करोड़ की ठगी
सूरत साइबर क्राइम सेल ने 18 वर्षीय रोहित शाक्य को गिरफ्तार किया है, जो AI और Telegram की मदद से फर्जी APK फाइलें बनाकर साइबर
सूरत साइबर क्राइम सेल ने 18 वर्षीय रोहित शाक्य को गिरफ्तार किया है, जो AI और Telegram की मदद से फर्जी APK फाइलें बनाकर साइबर अपराधियों को बेचता था. पुलिस के अनुसार, उसने 121 नकली ऐप तैयार किए, जो 21,672 मोबाइल में इंस्टॉल हुए. इनसे 54 हजार से अधिक बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 64.38 करोड़ रुपये की ठगी की गई.
