फ्रिज के बिना भी ताजा रहता था दूध! जानें पुराना देसी तरीका
गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की चिंता सताती है, तो वो दूध के खराब होने की होती है
गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की चिंता सताती है, तो वो दूध के खराब होने की होती है. दूध को चाहे कितना भी उबाल लिया जाए, लेकिन अगर वो जरा देर बाहर रह जाता है तो वो पीने लायक नहीं बचता है. ऐसे में लोग दूध को उबालने के बाद तुरंत फ्रिज में रख देते हैं.
हालांकि, गर्मियों में कई बार बिजली भी भाग जाती है. अगर आज कुछ घंटों के लिए बिजली चली जाए, तो सबसे पहले दूध खराब होने की चिंता सताने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब घरों में फ्रिज नहीं होते थे, फिर भी दूध आसानी से लंबे समय तक ताजा रहता था.
इसके पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि बड़े-बुजुर्गों की समझदारी और कुछ आसान देसी तरीके थे. आइए जानते हैं वो तरीका, जो आज भी जरूरत पड़ने पर आपके काम आ सकता है. घर आते ही दूध उबालना था सबसे पहला नियम पुराने जमाने में जैसे ही दूध घर आता था, उसे बिना देर किए अच्छी तरह उबाल लिया जाता था.
ऐसा करने से दूध में मौजूद कई तरह के बैक्टीरिया कम हो जाते थे, जिससे दूध जल्दी खराब नहीं होता था. दूध को अच्छे से उबालने के बाद उसे अपने आप ठंडा होने दिया जाता था और किसी फिर साफ बर्तन में रख दिया जाता था.
