सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, आगे के इलाज के लिए मेदांता शिफ्ट
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम ले जाया गया
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम ले जाया गया है. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार शाम 6:40 बजे उन्हें छुट्टी दी गई. इसके बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज मेदांता की डॉक्टरों की टीम को सौंप दिए गए.
