फिर चर्चा में ये मॉडल, पहले फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया, अब जिम ने किया बैन
कुछ ही दिन पहले अपने कपड़ों की वजह से फ्लाइट में चढ़ने से रोकी गई जर्मनी की फिटनेस इन्फ्लुएंसर और मॉडल एडा एलिसा एक बार
कुछ ही दिन पहले अपने कपड़ों की वजह से फ्लाइट में चढ़ने से रोकी गई जर्मनी की फिटनेस इन्फ्लुएंसर और मॉडल एडा एलिसा एक बार फिर चर्चा में हैं।
इस बार वजह उनके कपड़े नहीं, बल्कि जिम में बार-बार सेल्फी लेना बना है। एक बड़े जिम चेन ने उनका मेंबरशिप ही रद्द कर दिया
है। जिम का कहना है कि वह नियमों का बार-बार उल्लंघन कर रही थीं, जबकि एडा का दावा है कि उन्हें उनकी बढ़ती लोकप्रियता की
वजह से निशाना बनाया गया है।
