फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सएप चैट और करोड़ों का खेल... गोल्ड माइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 3 लोग गिरफ्तार
गुजरात में ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. सूरत शहर की साइबर
गुजरात में ऑनलाइन निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. सूरत शहर की साइबर क्राइम पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में उत्तराखंड के काशीपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने एक व्यक्ति को सोने की खदान (गोल्ड माइन) में निवेश कराने का लालच देकर 1.63 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे साइबर फ्रॉड का नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा था और फर्जी वेबसाइट का सर्वर सिंगापुर में मौजूद था.
