Ugc-net फेलोशिप पर शशि थरूर का सवाल, कहा-जवाब से नहीं मिली संतुष्टि
देश में उच्च शिक्षा और रिसर्च फेलोशिप को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने UGC-NET, जूनियर रिसर्च
देश में उच्च शिक्षा और रिसर्च फेलोशिप को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने UGC-NET, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और शोधार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा है. उनका आरोप है कि शिक्षा मंत्रालय का जवाब केवल मौजूदा फेलोशिप योजनाओं की जानकारी तक सीमित रहा, जबकि JRF की संख्या, योग्य उम्मीदवारों और उपलब्ध फेलोशिप के बीच बढ़ते अंतर जैसे अहम सवालों पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.
