भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर बड़ा अपडेट, खेलमंत्री अमीनुल हक ने 'स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी' का छेड़ा सुर
भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर 2026 में प्रस्तावित सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज को लेकर पॉजिटिव संकेत मिले हैं. बांग्लादेश के युवा एवं खेल
भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर 2026 में प्रस्तावित सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज को लेकर पॉजिटिव संकेत मिले हैं. बांग्लादेश के युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार भारतीय टीम के सितंबर में बांग्लादेश दौरे का इंतजार कर रही है और उनका विश्वास है कि खेल दोनों देशों के रिश्तों में आई दूरी को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन सकता है.
