जापान के 'भूतिया' घरों में एक रात रहने के लिए मिल रहा है मोटा पैसा
जापान के रियल एस्टेट बाजार ने डरावने और दुखद इतिहास वाले घरों में लोगों की दिलचस्पी फिर से जगाने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला
जापान के रियल एस्टेट बाजार ने डरावने और दुखद इतिहास वाले घरों में लोगों की दिलचस्पी फिर से जगाने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है. लोगों को इन घरों के अंदर एक रात बिताने के लिए पैसे दिये जा रहे हैं. मजबूत दिल वाले लोगों को ऐसे घरों में एक रात ठहरने के लिए लगभग 88,000 येन (लगभग 52,000 रुपये) की पेशकश की जा रही है, जिन्हें भूतिया या अशुभ माना जाता है.
