केतन अग्रवाल को पहले अपाहिज बनाना चाहते थे सिया और चेतन, बाद में बनाया हत्या का प्लान
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सिया
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने शुरुआत में केतन अग्रवाल की हत्या नहीं, बल्कि उसे एक सुनियोजित हादसे के जरिए हमेशा के लिए अपाहिज बनाने की साजिश रची थी. उनका मकसद ऐसा हादसा दिखाना था, जिससे केतन का हाथ या पैर खराब हो जाए और 6 जून को प्रस्तावित बाली ट्रिप और सिया के साथ केतन की शादी बिना किसी शक के रद्द कराई जा सके.
